⭐🚔 मेहनत का मिला सम्मान, जयपाल सिंह चौहान बने इंस्पेक्टर 🚔⭐
पौड़ी पुलिस परिवार के लिए गर्व का क्षण!
कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट कार्यशैली और समर्पित सेवाओं के बल पर उपनिरीक्षक जयपाल सिंह चौहान को निरीक्षक (Inspector) पद पर पदोन्नत किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने स्वयं उनके कंधों पर तीसरा स्टार लगाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
एसएसपी ने विश्वास व्यक्त किया कि इंस्पेक्टर जयपाल सिंह चौहान नई जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और दक्षता के साथ निर्वहन करते हुए विभाग का गौरव बढ़ाएंगे।
#PauriPolice #Promotion #InspectorJaipalSinghChauhan #SSPServeshPanwar #UttarakhandPolice #PauriGarhwal #Congratulations #PolicePride #UttarakhandNews 🚔⭐
Pauri, Garhwal | Jun 19, 2026