गुठनी: बिहार रत्न से सम्मानित हुए साहित्यकार को बरपलिया गांव में ग्रामीणों ने फूलमाला पहनाकर किया स्वागत
Guthani, Siwan | May 27, 2024 गुठनी प्रखंड के बरपलिया गांव निवासी साहित्यकार शम्भू यादव संगम को सोमवार को गांव के ग्रामीणों द्वारा फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। ज्ञात हो कि बाबा बख्तौर राष्ट्रीय मेला महोत्सव के अवसर पर बिहार के मोकामा स्थित गोसाईं गांव में दो देशों के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में उत्कृष्ट काव्य लेखन के लिए शंभू यादव संगम को बिहार रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।