झज्जर: डीसी ने बताया, जिले में आयुष्मान भारत योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंच रहा है
जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आगे बढ़ रही आयुष्मान भारत और चिरायु आयुष्मान हरियाणा योजना पात्र परिवारों के लिए निशुल्क उपचार में मददगार साबित हो रही है। योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुरूप स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।