हजारीबाग लोहसिंघना थाना क्षेत्र के झील परिसर में पिस्तौल दिखाकर 1 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद वादी इचाक के कुरहा निवासी मिथलेश कुमार ने लोहसिंघना थाना में लिखित आवेदन देकर कांड दर्ज कराया है। आवेदन के अनुसार वादी वर्तमान में झील नगर कोलघटी में रहता है।