समाहरणालय के समक्ष सेविका एव सहायिकाओं का एक दिवसीय हड़ताल का आयोजन किया है । तीन तरह की मुख्य मांगों को लेकर सेविका एवं सहायिका आज हड़ताल पर हैं । पूरे हजारीबाग जिले की सहायिका और सेविका आज हजारीबाग के समाहरणालय पहुंचकर झारखंड सरकार का ध्यान आकृष्ट करवाना चाह रही है ।