हज़ारीबाग: बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति की दूसरी बैठक में युवा टीम का हुआ गठन
हजारीबाग बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति के द्वारा मल्लाह टोली स्थित धर्मशाला प्रांगण में दूसरी बैठक प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत मां दुर्गे के जयकारों के साथ बैठक प्रारंभ किया गया,बैठक में पूजा को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया, इसी दौरान सभी के सर्व सहमति से युवा टीम का गठन किया गया।