हज़ारीबाग: नवाबगंज स्थित हज़ारीबाग़ चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान शिशु की हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
हजारीबाग शहर के नवाबगंज रोड स्थित निजी अस्पताल हजारीबाग चिल्ड्रन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान शिशु की मौत का मामला प्रकाश में आया है। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया है। शिशु के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा बच्चे को गलत इंजेक्शन दिया गया । इसके कुछ ही देर बाद बच्चे की मौत हो गई।