सहसवान: सहसवान में बदायूं-मेरठ हाइवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार खाई में गिरी
बदायूं-मेरठ हाइवे पर बुधवार को दोपहर लगभग 03 बजे एक सड़क हादसा हो गया। लड्डन मियां के पेट्रोल पंप के पास गुन्नौर की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार सड़क पार कर रहे बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार अलीम और हनीफ भी सड़क पर गिर पड़े। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।