रॉबर्ट्सगंज: सत्र न्यायाधीश सोनभद्र ने विंढमगंज के पतरिहा गांव में हुई मारपीट के मामले में 6 लोगों को सुनाई 5-5 वर्ष कैद की सजा
सत्र न्यायाधीश सोनभद्र ने विंढमगंज के पतरिहा गांव में वर्ष 2011 में हुई मारपीट के मामले में एक ही परिवार के 6 लोगो को पांच पांच वर्ष कैद की सजा सुनाई,साथ ही प्रत्येक पर साढ़े आठ हजार का जुर्माना भी लगाया। जानकारी के अनुसार 18 जनवरी 2011 को थाने में तहरीर देकर बताया गया था कि राम नगीना चौबे के घर ग्राम पथरिहा थाना विंधमगंज में घुसकर मारपीट किया था।