रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र समेत पड़ोसी जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर जारी किया हाई अलर्ट, कहा वज्रपात को लेकर बरतें सतर्कता
सोनभद्र समेत आसपास के कई जिलों को लेकर भारत मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिनों में सोनभद्र में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है। जिसे लेकर भारत मौसम विभाग के मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी के साथ जानकारी दी गई की बारिश के साथ मेघ गर्जन एवं वज्रपात की भी प्रबल संभावना है जिसका लोगों को सतर्क रहने