नावकोठी: नावकोठी थाना परिसर में दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए शांति समिति की बैठक
नाव शकोठी थाना परिसर में रविवार को दुर्गा पूजा के सफल आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।इसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने किया। पुलिस इंस्पेक्टर रामकुमार सिंह ने सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन से पूजा समिति के सदस्यों को अवगत कराया तथा शांतिपूर्ण पूजा संपन्न करने के लिए प्रशासन को सहयोग करने की अपील की।