नावकोठी: पेट्रोल पंप मालिक का शव बूढ़ी गंडक नदी में मिला, इलाके में सनसनी
नावकोठी पेट्रोल पंप के मालिक राकेश कुमार उर्फ पिंटु का बूढी गंडक नदी इसफा में लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक का भाई राजेश कुमार ने बताया कि अज्ञात लोगों के द्वारा सूचना मिली कि बूढी गंडक नदी में उनके भाई की लाश है। आत्महत्या है या दुर्घटना या फिर किसी ने डुबो दिया यह तहकीकात का विषय है। मामला जो भी हो पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।