नावकोठी: नावकोठी में जयमंगला महिला किसान सहकारी समिति की चौथी वार्षिक आमसभा, उमड़ी लोगों की भीड़
नावकोठी में प्रदान संस्था और जयमंगला महिला किसान समिति का चौथा वार्षिक आमसभा आयोजित हुआ। मुखिया राष्ट्रपति कुमार पंचायत समिति सदस्य गौतम गोस्वामी सरपंच शांति देवी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर महिला को संबोधित करते हुए निधि प्रिया ने कहा की कृषि के क्षेत्र में महिलाओं का आगे आना गर्व की बात है। इस अवसर पर महिला किसान समिति के सदस्य मौजूद थे।