नावकोठी: नावकोठी के मनरेगा पीओ का तबादला, बीडीओ को मिला प्रभार, विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
नावकोठी के मनरेगा पीओ पंकज कुमार के तबादले के उपरांत शनिवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी चिरंजीव पांडे को मनरेगा पीओ का प्रभार भी सौंपा गया। इस अवसर पर पंकज कुमार को बूके फूल माला डायरी आदि देकर विदाई दी गई तो वहीं बीडीओ का अभिनंदन किया गया।