फतुहा: सिक्स लेन के पास गंगा में पैसे के विवाद में हुए खूनी खेल मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | May 5, 2026 सिक्स लेन पुल के पास गंगा नदी में पैसे के विवाद में हुई खूनी खेल के मामले में नदी थाना पुलिस ने एक अप्राथमिक अभियुक्त संजय राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि इस खूनी खेल में बख्तियारपुर के छत्रपाल नगर निवासी कारू प्रसाद के 16 वर्षीय पुत्र अमित कुमार गंगा में लापता हो गया था। जिसका शव चार दिन बाद गंगा नदी से बरामद हुआ था। मुख्य अभियुक्त फरार है।