कपासन: कपासन पुलिस ने 9.90 लाख की साइबर ठगी में दूसरे आरोपी को सीकर से किया गिरफ्तार, तीसरे आरोपी की तलाश जारी
कपासन पुलिस ने 9.90 लाख की साइबर ठगी में दूसरा आरोपी किया गिरफ्तार। कपासन थानाधिकारी सुनील शर्मा ने रविवार दोपहर बाद 2 बजे दी जानकारी में बताया कि कपासन थाना पुलिस ने ताराखेडी़ निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग रामचन्द्र शर्मा के एसबीआई खाते से सिम कार्ड और ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए 9.90 लाख रुपये की ठगी के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। तीसरे आरोपी की तलाश