जलालाबाद: नगर जलालाबाद में आगामी पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक, पुलिस ने किया पैदल गश्त
जलालाबाद, शाहजहाँपुर। आगामी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना जलालाबाद में क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों एवं स्थानीय लोगों के साथ कानून-व्यवस्था, आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा हुई