ग्यारसपुर: ग्यारसपुर थाने में योग, ध्यान और अपराध समीक्षा का आयोजन
प्रत्येक रविवार–थाना परिवार अभियान के तहत रविवार सुबह 8:00 बजे ग्यारसपुर थाने में योग, ध्यान और अपराध समीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हार्टफुलनेस योग और ध्यान सत्र में भाग लेकर मानसिक स्वास्थ्य, तनावमुक्त कार्यशैली और बेहतर कार्यक्षमता का संकल्प लिया। इसके बाद थाना परिसर में लंबित अपराधों की समीक्षा की ।