पातेपुर: पातेपुर के सुक्की गांव में आम के उत्पादन से तय होती है किसानों के घर मांगलिक कार्य, 9 किलोमीटर में फैला है बगीचा।
पातेपुर के सुक्की गांव में आम के उत्पादन से ही किसानों के घर मांगलिक कार्य तय होते है। फसल अच्छी हुई तो घर में खुशियां ही खुशिया नहीं तो पूरा साल चिंता में बीत जाती है। रविवार की शाम 7 बजे किसानों ने इस बार कम फलन को लेकर चिंता जाहिर करते हुए बताया कि फसल उत्पादन में प्रकृति के साथ नीलगाय भी बड़ी बाधक बन रही है। नीचे झुकते आम को खाकर नुकसान पहुंचाती है।