भिंड नगर: भिंड जिले मे 1जून से 9 जुलाई तक199 मिमी बारिश दर्ज, कई जगह हुआ जलभराव मौसम में घुली ठंडक,भू अभिलेख अधिकारी ने दी जानकारी
भिंड जिले में लगातार हो रही बारिश से जहां एक ओर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है, वहीं दूसरी ओर लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। सड़कों और निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।भू अभिलेख विभाग के अनुसार, 1 जून से 9 जुलाई तक जिले में 199 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है