जलालाबाद: मोहर्रम को लेकर मिर्जापुर थाना में पीस कमेटी की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
शाहजहाँपुर। आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना मिर्जापुर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। क्षेत्राधिकारी जलालाबाद ने धर्मगुरुओं, सम्भ्रान्त नागरिकों एवं समिति सदस्यों के साथ बैठक कर पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द और सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की।