भीकनगांव। शनिवार को जनपद पंचायत भीकनगांव में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ मिलिंद कुमार नागदेवे ने ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने सचिवों और अधिकारियों को लंबित कार्य समय-सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।