रुन्नी सैदपुर: रून्नीसैदपुर में लूट की घटनाओं के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, 10 गिरफ्तार
रून्नीसैदपुर में लगातार हो रही लूट की घटनाओं के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का संबंध रून्नीसैदपुर, बाजपट्टी और नानपुर थाना क्षेत्रों से है। इनके पास से पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य नानपुर में सीएसपी केंद्रों और ज्वेलर्स दुकानों को निशान