बाड़मेर: बाड़मेर के बारूडी गांव में देवर ने साथियों के साथ मिलकर भाभी और उसके हिस्ट्रीशीटर प्रेमी पर फायरिंग कर किया जानलेवा हमला
Barmer, Barmer | Feb 28, 2024 बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी बारूडी गांव में मंगलवार देर रात एक देवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी भाभी और उसके हिस्ट्रीशीटर प्रेमी पर लाठी-सरियों से हमला बोल दिया और हमले के साथ उन पर फायरिंग भी कर दी। इस जानलेवा हमले में महिला व उसका प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को बाड़मेर के राजकीय अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार जारी है।