बाड़मेर: नगर परिषद आयुक्त ने जमादार और सर्किल इंस्पेक्टरो के साथ की बैठक,गली-मोहल्ले बांट कर सफाईकर्मियों की तय होगी जवाबदेही
Barmer, Barmer | Feb 28, 2024 बाड़मेर स्वायत शासन विभाग मंत्री झाबर सिंह खर्रा द्वारा सफाई पर सख्त निर्देश देने के बाद शहर में सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए नगर परिषद आयुक्त विजय प्रताप सिंह प्रतिदिन सुबह में सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे है मंत्री के आदेशों की पालना में बुधवार को नगर परिषद में शहर के समस्त जमादारो और सफाई इंस्पेक्टरों की बैठक आयोजित हुई।