बाड़मेर: जिला परिषद की साधारण सभा बुधवार को आयोजित हुई,जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने की अध्यक्षता, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
Barmer, Barmer | Feb 28, 2024 बाड़मेर जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक बुधवार को जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक के दौरान गत बैठक की कार्यवाही विवरण पेश करने बाद बैठक में जिला परिषद की ओर से संचालित योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।इस दौरान जिला कलेक्टर निशांत जैन, एसपी नरेंद्रसिंह मीणा,सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।