बाड़मेर: मोहन बाल निकेतन विद्यालय में विज्ञान मेले का हुआ आयोजन,छात्र छात्राओं द्वारा बनाएं गए मॉडल्स को लेकर हुई प्रतियोगिता
Barmer, Barmer | Feb 28, 2024 बाड़मेर शहर के प्रताप जी प्रोल स्थित में स्थित मोहन बाल निकेतन विद्यालय में बुधवार को विज्ञान मेले का आयोजन किया गया।इस मेले में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के 22 अलग-अलग समूह द्वारा विज्ञान के विभिन्न मॉडल बनाकर प्रदर्शनी लगाई गई। निर्णायकों द्वारा प्रदर्शनी में श्रेष्ठ मॉडल का चयन विजेता बाल वैज्ञानिक को पुरस्कृत भी किया गया।