मांट: मांट थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Mat, Mathura | Jun 23, 2026 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चलाये जा रहें अभियान के क्रम में मांट थाना पुलिस ने बारहमासी चौराहा से गांव दरबे की तरफ जाने वाली सड़क के पास से मुकेश निवासी गांव दरबे को पकड़ा है। तलाशी के दौरान उसके पास से 20 पौवे नगीना जबरदस्त मार्का देशी शराब बरामद हुई है।