देवबंद: रुड़की से चार बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई महिला बरामद, पति के साथ जाने से किया इनकार
देवबंद में चार बच्चों की मां के प्रेमी के साथ फरार होने के मामले में पुलिस ने महिला को रुड़की से बरामद कर लिया। महिला के पति की शिकायत के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। मामले में दो युवकों को भी हिरासत में लिया गया है।गांधी कॉलोनी निवासी विकास कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उसकी पत्नी करीब 10 दिन पहले चार बच्चों को छोड़कर चली गई थी।