नदबई: नदबई में व्यापारियों ने वारदातों के खुलासे न होने के विरोध में निकाला जुलूस, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
नदबई कस्बे में व्यापारियों के साथ लगातार हो रही लूट, चोरी और मारपीट की घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को विभिन्न व्यापारी संगठनों ने काली पट्टी बांधकर मुख्य बाजार में रैली निकाली। इस दौरान व्यापारियों ने नारे लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।