मंझनपुर: हर्रायपुर के दोनों आंख से दिव्यंग व्यक्ति ने मुख्यमंत्री से सोशल मीडिया के माध्यम से लगाई गुहार, जमीन पर कब्जे का आरोप
चायल तहसील क्षेत्र में जमीन विवाद का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। सराय अकिल थाना क्षेत्र के हर्रायपुर गांव में एक दिव्यांग व्यक्ति ने अपने ही सगे भाई पर पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने, अवैध निर्माण कराने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।