लैलूंगा: ऑपरेशन क्लीन हंट में बड़ी सफलता, पत्नी और ससुर पर जानलेवा हमला करने वाला 3 माह बाद गिरफ्तार
रायगढ़ पुलिस ने 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत पत्नी और ससुर पर जानलेवा हमला कर तीन महीने से फरार चल रहे आरोपी अमिताप लकड़ा को सरगुजा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सब्बल और टंगिया भी बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।