सिंगरौली: गुजरात के सूरत में आयोजित 22वीं नेशनल ITF ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सिंगरौली की श्वेता राव ने जीता स्वर्ण पदक
22वी नेशनल आईटीएफ ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन गुजरात के सूरत जिले में स्थित बारडोली में किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन कैन ताइक्वांडो अकैडमी के द्वारा किया गया।इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की जिला सिंगरौली से श्वेता राव ने 14 से 17 वर्ष की आयु वर्ग में 57 किलोग्राम में स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश एवं जिले का नाम रोशन किया।