बहराइच: झिंगहाघाट के पास ट्रक ने युवक को रौंदा, युवक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच जिले नके मोतीपुर के कंचनपुर निवासी पंकज कार्यवश बहराइच जिला मुख्यालय आए थे। वापस जा रहे थे। रामगांव इलाके के झिंगहाघाट के पास अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पाकर हाईवे चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जाच में जुट गई हैं।