बहराइच: कोतवाली नगर पुलिस ने जिला अस्पताल से मोबाइल चोरी करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बहराइच जिले में कोतवाली नगर पुलिस ने एक मोबाइल चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का गौतम बाल्मिकी पुत्र दिलीप निवासी मोहल्ला रानीगंज घोसियाना थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें एक आईफोन और दो रियलमी मोबाइल फोन शामिल हैं।