बहराइच: कीर्तनपुर इलाके में किराए के मकान में रह रहे व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, वह अयोध्या जनपद का निवासी था
बहराइच के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक किराएदार की मौत हो गई। गोपाल निवासी ग्राम मोहनदास कुट्टी द0 कीर्तनपुर ने पुलिस को तहरीर दी कि उनके किराएदार राजकुमार जनपद अयोध्या की मौत हो गई है। राजकुमार उत्तर प्रदेश राज भंडार गृह बसंतपुर बहराइच में काम करता था और अक्सर बीमार रहता था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।