बिसौली: बिसौली में जांच के दौरान सचिव और क्षेत्राधिकारी के बीच विवाद, धरने के बाद मामला हुआ शांत
बिसौली क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर जांच के दौरान ग्राम पंचायत सचिव और क्षेत्राधिकारी के बीच विवाद का मामला सामने आया। वहीं बुधवार को 1 बजे करीब ग्राम पंचायत सचिव अंकुर पाराशरी ने क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव पर अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। वहीं क्षेत्राधिकारी ने भी पूरे घटनाक्रम पर अपना पक्ष रखते हुए सभी आरोपों को निराधार बताया।