कनवास: बागरी मोहल्ला से पुलिस ने 702 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Jan 13, 2025 आपको बता दे कि एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार शाम करीब 4 बजे अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 702 ग्राम शुद्ध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस कोटा रेंज द्वारा अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम के लिए दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया है।