नेहरू प्लेस में खोया अमेरिकी नागरिक का पर्स, दिल्ली पुलिस ने ढूंढकर लौटाया
Badarpur, South East Delhi | Oct 11, 2026
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के नेहरू प्लेस में एक अमेरिकी नागरिक का जरूरी दस्तावेजों और बैंक कार्डों से भरा पर्स खो गया था। दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम को सूचना मिलने पर कालकाजी थाने के इंस्पेक्टर अजय कुमार मिश्रा ने पूरी रात पर्स तलाशने में जुटकर उसे बरामद कर दिया।