बिंदकी: बिंदकी में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा- वर्ष 2027 के चुनाव में पार्टी के 300 से अधिक विधायक जीतेंगे
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे में मंगलवार की देर शाम 7:30 बजे भाजपा के जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव बिंदकी कस्बे के रामलीला मैदान के समीप स्थित भाजपा नेत्री और महिला व्यापार मंडल की नगर अध्यक्ष स्वाती ओमर के प्रतिष्ठान परिसर में पहुंचे जहा उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव में पार्टी को भारी सफलता मिलेगी। तमाम लोग मौजूद रहे।