थरथरी: थरथरी गांव के पास मुहाने नदी में नहाते समय एक बालक की डूबने से मौत
थरथरी थाना क्षेत्र के थरथरी गांव के पास मुहाने नदी में नहाने के दौरान सोमवार की तीन बजे एक बालक की डूब जाने से मौत हो गयी। मृतक थरथरी गांव निवासी पन्ना लाल केवट के 12 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार उर्फ तिलकुटवा है। प्रत्यक्षदर्शी बच्चों ने बताया कि दिलखुश नदी में स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। डूबने के दौरान हमलोग हल्ला भी किये।