पाटन: कोनी घाट में हिरन नदी में डूबने से 15 वर्षीय बालक की मौत, पाटन पुलिस ने मामला दर्ज किया
Patan, Jabalpur | Mar 29, 2026 पाटन के कोनी घाट में रविवार सुबह लगभग 11:00 बजे 15वर्षीय बालक की नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई।बताया जाता है कि कोनी गांव का रहने वाला पुष्पेंद्र अपने साथियों के साथ हिरन नदी में नहाने गया था नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया जिससे वह डूब गया।ग्रामीण ने जब उसे बाहर निकला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी पाटन पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है।