शिवपुरी नगर: सिंध योजना में तकनीकी खराबी से करोड़ों खर्च के बाद भी संकट, खुली नगर पालिका के दावों की पोल
शिवपुरी में करोड़ों की लागत से बनी सिंध जलावर्धन योजना के फेल होने से पेयजल संकट गहरा गया है। पिछले चार दिनों से शहर की जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ठप है। 42 डिग्री से अधिक तापमान के बीच लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान हैं। जानकारी के अनुसार फिल्टर प्लांट में तकनीकी खराबी के कारण पानी की आपूर्ति बाधित है। पहले मोटरों के स्टार्टर खराब हुए।