महराजगंज। मनरेगा मजदूर संघ (उप्र) ने ग्रामीण श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संघ ने बताया कि 1 जनवरी 2026 से जागरूकता व सर्वेक्षण अभियान शुरू होगा, जिसमें रोजगार मांग, जॉब कार्ड आवेदन व नवीनीकरण में सहायता की जाएगी। संघ ने प्रशासन से सहयोग की मांग की।