जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद साहनी के नेतृत्व में केवलापुर खुर्द के राजगढ़ समय माता मंदिर पर अनिश्चितकालीन जन आंदोलन शुरू हुआ। सैकड़ों ग्रामीणों ने पैदल मार्च कर धरना दिया। रोहिन नदी की कटान व बाढ़ से हो रही तबाही पर स्थायी समाधान की मांग की गई। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई।