शुक्रवार को 4 बजे पनियरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत जारी गैरजमानतीय वारंटी लल्लन सिंह उर्फ पिन्टू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ग्राम बहामरपुर, थाना पनियरा का निवासी है। मुकदमा संख्या 171/2025 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट थाना कोतवाली से संबंधित है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यह कार्यवाही की गई।