महाराजगंज: महराजगंज में शीतलहर के बीच गोवंश सुरक्षा को लेकर डीएम ने कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण
महराजगंज में भीषण शीतलहर के बीच गोवंश की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सदर नगर पालिका परिषद स्थित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शेड, चारा, साफ-सफाई और अलाव की व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी गौशालाएं ढकी हैं तथा भूसा, हरा चारा और गुड़ की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।