ओबरा: विंढमगंज में चोरी की वारदात, घर और होटल से नगदी व सामान लेकर हुए फरार
Obra, Sonbhadra | Apr 22, 2026 विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बुटबेढ़वा निवासी अजय कुमार गुप्ता के घर में बीती देर मंगलवार रात्रि लगभग 11:30 बजे अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि अजय कुमार गुप्ता का आवास रेलवे स्टेशन विंढमगंज के समीप स्थित है, जहां उनके घर में ही एक छोटा होटल भी संचालित होता है।