ओरमांझी: पुलिस मुख्यालय में डीजीपी ने डायल 112 के कार्यों की वीसी के ज़रिए समीक्षा की
पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार शाम करीब छह बजे डीजीपी अनुराग गुप्ता ने डायल 112 के अंतर्गत किये जा कार्यों का वीसी के जरिए समीक्षा की। बैठक में डायल 112 की सेवाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और वृद्धों को आपातकालिन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने के साथ-साथ एम्बुलेन्स और फायरबिग्रेड सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर बल दिया