खिजरसराय: कोशैला में दो घरों से हुई लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
सरबहदा थाना क्षेत्र के कोशैला गांव में रविवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया।इस दौरान घर के परिजन सोते रह गए और चोर नगदी व जेवर लेकर फरार हो गए।मिली जानकारी के अनुसार,चोरों ने उपेंद्र यादव और संजय यादव के घर से नगद राशि और जेवर चोरी कर फरार हो गए इस मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है